फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शक दीर्घा से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)।
पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत ताल स्टेडियम बिझड़ी की दर्शक दीर्घा के डंगे से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दर्शक दीर्घा के किनारे कोई रेलिंग न होने से व्यक्ति 20 फीट नीचे जा गिरा। हालांकि घायल अवस्था में इसे प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुनी चंद पुत्र स्व. गरीब दास निवासी बिझड़ी रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे सैर के लिए स्टेडियम गया था। दर्शक दीर्घा में टहलते समय वह अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। स्टेडियम में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना दुनी चंद के परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुनी चंद को बड़सर अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुनी चंद की आंखों की रोशनी थोड़ी कम थी और काफी समय मानसिक रूप से परेशान था। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार दर्शक दीर्घा में रेलिंग लगाने के बारे में बताया जा चुका है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मूक बने रहे। अगर दर्शक दीर्घा में रेलिंग होती तो शायद दुनी चंद की मौत नहीं होती। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार बिझड़ी, प्रेमचंद भाटिया का कहना है कि हलका पटवारी को पीड़ित परिवार के घर भेज प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें