फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर की एक महिला अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। पुलिस ढाई महीने बीत जाने के बाद भी नाबालिग का पता नहीं लगा पाई है जबकि मां ने क्षेत्र के एक युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र का युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। उसने 24 मई को पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है और गरीब परिवार से संबंधित है। डीएसपी बड़सर और एसपी कार्यालय हमीरपुर में भी शिकायत की। महिला ने पुलिस विभाग से बेटी का सुराग लगाने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस महिला की शिकायत पर तलाश कर रही है। पुलिस ने दो-तीन स्थानों में छापामारी की है। अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें