फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता द्वारा रुपये न देने पर पुत्र ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पिता द्वारा रुपये न देने पर युवक ने आग लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान युवक की मौत हो गई।


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव निवासी रोहित सिंह उर्फ गोली सिंह (23) पुत्र अमर सिंह सूरत में मजदूरी करता था। पिता ने बताया कि उसका पुत्र करीब एक हफ्ते पहले गांव आया था। पुत्र ने किसी काम के लिए उससे रुपये की मांग की थी। मना करने पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे कमरे में आग लगा ली। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया। हैलट में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र है। युवक सबसे छोटा पुत्र था। बड़ा पुत्र राहुल सिंह मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

-सूरत में मजदूरी करता था युवक
-इलाज दौरान युवक की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें