भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी के छह दिन पूर्व युवती अपने मित्र के साथ गायब हो गई। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी युवती की शादी 16 दिसंबर को होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। रविवार रात करीब 12 बजे युवती घर पर मौजूद थी। लेकिन तड़के करीब चार बजे जब परिजनों की आंख खुली तो उसे घर से गायब पाया। युवती के पिता ने पड़ोसी युवक राज नारायण प्रजापति के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (ब्यूरो)
युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया