फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में नाबालिग को भगा ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत क्षेत्र का एक युवक नाबालिग लड़की को भगा ले गया। नाबालिग की मां ने पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी 24 मई को मैहरे बाजार गई थी। देर शाम तक उसकी लड़की घर नहीं आई। छानबीन पर पता चला कि मैहरे बाजार से क्याराबाग का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। महिला ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें