फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने धावा बोल महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के सिकंदरपुरा में बुधवार रात दबंगों ने एक घर में धावा बोल महिलाओं के साथ मारपीट की। कैंथी गांव निवासी अभिलाषा पत्नी आजाद ने बताया नगर के सिकंदरपुरा में अपने भाई प्रदीप के यहां आई है। बुधवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर उसके भाई प्रदीप का पड़ोसी मौसेरे भाई पंकज से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पंकज मारपीट पर आमादा हो गया। बताया झगड़ा बचाने के लिए प्रदीप अपने परिवार सहित घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद पंकज अपने तीन साथियों के साथ लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुस कर मारपीट की। भाई को बचाने पहुंची अभिलाषा के हाथ में कुल्हाड़ी लगने से वह घायल हो गई है। जबकि प्रदीप व दूसरी बहन भारती को भी चोटें आईं हैं। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें