फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिर्च झोंक लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर रहंक बंबी के पास बदमाशों ने बाइक सवार युवकों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर लूटने का प्रयास किया। चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी यशेंद्र राजपूत पुत्र राजेंद्र ने बताया शुक्रवार शाम अपने दोस्त यशपाल के साथ रहंक गांव गया था। देर रात बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। बताया रहंक बंबी के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। बदमाशों के इरादे भांप बाइक पर पीछे बैठा यशपाल कूद कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


बदमाशों से बच कर उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। जिससे असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे कंटीले तारों में टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चाचा अशोक ने सीएचसी में यशेंद्र को भर्ती कराया है। जहां पर हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है। एसओ चिकासी अमित कुमार ने बताया घटना की जानकारी है। थाने में तहरीर नहीं दी गई है फिर भी बदमाशों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें