फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात पांच घरों में चोरों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घराें में धावा बोला। ताला तोड़कर दो घरों से जेवर व नगदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


रोहारी गांव में पांच चोरियों की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात करन पुत्र राजबहादुर यादव के घर पर चोरों ने जैसे ही ताला तोड़ा, लोगों के जागने की आहट पर चोर भाग निकले। इसके बाद चोर गया सिंह के मकान में घुसे। यहां से चोरों ने पायल, तोड़ियां, सोने का बाला, मंगलसूत्र, अंगूठी व छह हजार रुपये पार किया।

इसके बाद चोर कलोशन पत्नी स्व. तुलसीदास व उसकी पड़ोसी फरीदा के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन यहां भी लोगों के जागने की आहट पाकर चोर भाग गए। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर कुलदीप धुरिया के मकान में चोर घुसे। यहां कुलदीप की बूढ़ी मां ने शौच के लिए दरवाजा खोला था, तभी मौका पाकर चोर कमरे में घुस गए।
विज्ञापन


कमरे से बक्सा उठा ले गए। यहां से जेवर व 12 हजार रुपये चोर ले गए। कुलदीप ने बताया चोर साढे़ तीन लाख का माल ले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोर करीब 8-10 की संख्या में थे और लोडर व वैन लेकर आए थे।
विज्ञापन


जैसे ही गांव में चोरी होने का शोर मचा चोर भाग निकले। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।


बिवांर थानाक्षेत्र की घटना, दो घरों से ले गए लाखों के नगदी और जेवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें