फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक सूचना पर चोरी होते बच गया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। तहसील क्षेत्र के मुस्करा में मकान के सामने खड़े एक ट्रैक्टर को सोमवार रात करीब 11 बजे अज्ञात युवक लेकर भाग निकला। तभी आहट पाकर ट्रैक्टर मालिक ने सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई और कस्बे के तिंदुही मार्ग की ओर भाग रहा युवक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मुस्करा के पेट्रोल पंप के निकट हरीकृष्ण अवस्थी का मकान है। उसके दरवाजे के सामने उसका ट्रैक्टर खड़ा था। बताया कि सोमवार रात एक युवक ट्रैक्टर को लेकर जाने लगा। तेज गति से भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा कर कस्बे के नेशनल चौराहे से तिंदुही मार्ग के पास युवक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला।
सटीक सूचना पर चोरी होते बच गया ट्रैक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें