हमीरपुर। बाइक पर पीछे बैठी विवाहिता व तीन वर्षीय बच्ची गिरकर घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
महोबा जिले के खन्ना कस्बा निवासी देवकीनंदन की बेटी रजनी (28) की शादी सिसोलर थानाक्षेत्र के छानीबक्छा निवासी रामनरेश से हुई थी। रामनरेश दिल्ली में बिजली विभाग में नौकरी करता है और रजनी ससुराल में रहती थी।
उसके परिजनों ने बताया रजनी के ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। जिसकी जानकारी रजनी ने अपने पिता देवकीनंदन को दी थी। बुधवार को सुमेरपुर तीजा मेला देखने रजनी के पिता देवकीनंदन, भाई इंद्रपाल व रामशरण आए थे।
इसके बाद सुमेरपुर निवासी रजनी के बहनोई वीरेंद्र व लल्लू दो बाइकों से रजनी को लेने उसकी ससुराल गए। गुरुवार सुबह एक बाइक पर इंद्रपाल बहन रजनी को लेकर गांव खन्ना आ रहा था। तभी मुंडेरा से करीब दो किमी पहलेे बाइक के पीछे बैठी रजनी व उसकी तीन साल की बच्ची अनन्या सड़क पर गिर गई।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है।
मुंडेरा से दो किमी पहलेे हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो