फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंझयाणी में रात को तीन घरों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत झंझयाणी में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ चोरी की है। शुक्रवार रात को चोरी में चोर लाखों रुपये के आभूषण और आठ हजार नकदी चुरा ले गए हैं। चोरी के वारदात के समय कमरे बंद थे। दो परिवार के लोग नए मकान में रहते थे जबकि एक परिवार दिल्ली में रहता है। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। झंझयाणी गांव के प्यार सिंह करतार सिंह और रतन सिंह के घर के ताले तोड़े गए। प्यार सिंह की पत्नी रीता देवी ने कहा कि वे अपने सामने वाले नए मकान में सोए थे। सुबह करीब छह बजे उठकर रसोई को गई तभी पुराने मकान के ताले टूटे पाए गए। उन्होंने परिवार और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। लोगों ने पुलिस को चोरी होने के बारे में सूचित किया। चोरों ने प्यार सिंह के घर ने सोने और चांदी के आभूषण चोरी की है। चोर घर से संदूक भी उठाकर ले गए हैं। कुछ दूरी पर बक्से को तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। रतन सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। उसने आठ हजार रुपये नकदी चोरी होने की बात कही है। करतार सिंह पूर्व सैनिक है। उसके घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए हमीरपुर से खोजी कुत्तों को मौके पर लाया। खोजी कुत्ते एक किमी दूर मुख्य सड़क तक पहुंच गए लेकिन आगे सुराग नहीं लग पाया। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि झंझयाणी में तीन घरों में ताले तोड़े गए हैं। कुछ गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें