मौदहा। पाटनपुर मार्ग पर बुधवार को सुबह दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पाटनपुर मार्ग पर पिपरौंदा गांव निवासी शिवम तिवारी अपने गांव की ओर जाते कस्बे की ओर आ रहे बाइक सवार दीपक (22) निवासी करहिया की सीधी टक्कर हो गई। उधर सिसोलर के भुलसी गांव की शबाना (16) पुत्री श्रीपाल खाना बनाते समय बेहोश हो गई। ब्यूरो