कामिनी हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। हत्याकांड की सुई परिवार के लोगों के आसपास घूम रही है। थानाक्षेत्र के मसगांव निवासी बलवीर यादव की पुत्री कामनी का शव घर के पिछवाड़े हनुमान मंदिर के एक गड्ढे से मिला था।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने के साथ चेहरे में चोट के निशान होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतका के पिता बलवीर यादव ने अपने सगे भाई नाथूराम, उसके पुत्र जितेंद्र कुमार व उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को भी पुलिस मृतका के माता पिता, भाई व एक अन्य युवक से कड़ाई से पूछताछ करती रही।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया घटना के खुलासे के करीब है। शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्याकांड में शक की सुई युवती के माता पिता के इर्दगिर्द घूम रही है।