फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार घरों के टूटे ताले

विज्ञापन
theft
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)।
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बगवाड़ा पंचायत में चोरों ने एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़े हैं। इनमें से एक घर से नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ले गए हैं जबकि तीन मकानों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है। परिजनों को चोरी की भनक सुबह के समय लगी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में की। इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिखी राम पुत्र भाग सिंह निवासी बगवाड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात को उसका परिवार मकान में सोया था। चोरों ने दूसरे कमरे में घुसकर दो सोने की अंगुठियां, एक गले की चेन, एक टिका, एक नथ और पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। यहां चोरी के बाद चोरों ने ईश्वर दास पुत्र रामदास, राजकुमार पुत्र जिंदू राम और विक्रम सिंह पुत्र ईश्वर दास निवासी बगवाड़ा के घरों के ताले भी तोड़े हैं लेकिन चोरों को अंदर कुछ नहीं मिला है। इसके चलते यहां से चोर खाली हाथ ही लौट गए। चारों परिवारों को घर के ताले टूटने और चोरी की भनक सुबह लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी अवाहदेवी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें