फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक कर रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत मैहरे बाजार में ट्रक को ओवरटेक कर रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार दोपहर बाद जगदीश चंद पुत्र लखू राम निवासी जयसिंहपुर कार में बड़सर से हमीरपुर जा रहे थे। मैहरे में बिजली बोर्ड कार्यालय के पास ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने से आ रही बाइक के साथ कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक चालक विजय कुमार (24) पुत्र रोशन लाल निवासी दरकोटी और अमित कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी शाहतलाई को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को गंभीर घायल हालत में बड़सर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। हादसे में कार सवार सुनील कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं। इसे बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें