फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और उसके साथी ने सगे भाई पीटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत धवां में जमीन विवाद को लेकर ठेकेदार और उसके साथी ने दो भाइयों को लहूलुहान कर दिया। दोनों भाई प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विचित्र सिंह पुत्र स्व. सुहडू़ राम निवासी धबां डाकघर कराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसके घर के पास कच्ची सड़क है। यह सड़क कोट से धबां तक आती है। इस सड़क के निचली तरफ डंगे लग रहे हैं। 25 जुलाई को लोअर धबां का प्रधान खेम चंद अपने पटवारी और वार्ड सदस्य मीरा देवी, जगमोहन के साथ मौके पर आए थे। इस दौरान वह अपने घर में था। जगमोहन उसके घर आया और कहा कि प्रधान और पटवारी मौके पर आए हैं और वहां निशानदेही करनी है। इसके चलते जगमोहन ने उसे मौका पर बुलाया। जब वह मौके पर गया तो प्रधान खेम चंद ने कहा कि दोनों पंचायतों के प्रधान और पटवारी मौके पर आएं तो अच्छा रहेगा। तब प्रधान ने उसे कहा कि सड़क के नीचे जीवन सिंह पुत्र रण सिंह की रसोई है। इस सड़क की चौड़ाई काफी है। ठेकेदार राजीव ठाकुर पुत्र रावण सिंह निवासी कोट ने सड़क के निचली तरफ जीवन सिंह की रसोई के साथ डंगा लगाना था। 26 जुलाई को राजीव ठाकुर ने डंगे का काम किया। शाम को उसने जीवन सिंह को कहा कि डंगा थोड़ा पीछे लगाओ। 27 जुलाई को करीब 10 बजे वह और उसका छोटा भाई संतोष कुमार अपने घर की ओर जा रहे थे तो ठेकेदार राजीव ठाकुर और जगमोहन ने इनका रास्ता रोका और गालीगलौज शुरू कर दी। ठेकेदार राजीव ठाकुर ने अपने हाथ में बांस के डंडे से उसे मारने की कोशिश की लेकिन डंडा इसके भाई की बाजू में जा लगा। ठेकेदार ने इसके भाई की डंडे से काफी पिटाई की। जगमोहन ने पीछे से डंडे से इसके सिर पर प्रहार कर दिया। हादसे में घायल दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें