अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। आवारा बैल ने एक व्यक्ति को टक्कर मार घायल कर दिया है। हादसे में व्यक्ति लहूलुहान हो गया है। इसे प्राथमिक उपचार के लिए लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई है। पृथ्वी पाल सिंह पुत्र शंभू राम निवासी वार्ड नंबर आठ शनिवार सुबह अपने काम के लिए घर से निकला। जैसे ही वह कस्बे में पहुंचा तो पीछे से एक आवारा बैल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पृथ्वी पाल सिंह घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को छुट्टी दे दी है। व्यक्ति को टांग और बाजू में चोटें आई हैं। लोगों में स्वप्न गुप्ता, भोला ठाकुर, विवेक गुप्ता, गौरव, सनी शर्मा, रजत ठाकुर, अभिनव कुमार, अखिल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जंवाल का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में आवारा पशुओं का काफी आतंक है। नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि जल्द ही आवारा पशुओं पर लगाम कसने को अभियान चलाया जाएगा।