भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के इंगोहटा व कस्बे में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक वृद्ध सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इंगोहटा निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही मेराज अली, जीशान व पप्पू ने मिलकर उसे मारापीटा। जब उसका पुत्र मुजीद बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह कस्बे में बुधवार की रात खेत से काम कर घर लौट रहे रामदुलारे मिश्रा को परिवार के ही मुकेश मिश्रा, वीरेंद्र पूर्व रिंकु मिश्रा, बुदेंद्र मिश्रा ने रास्ते में रोककर जमकर मारापीटा। जिससे राम दुलारे मिश्रा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने राम दुलारे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो