राठ। फसल सुरक्षा को लेकर किए गए धरने पर किसानों पर मुकदमा लिख दिया गया है। जिसके कारण किसान परेशान हैं।
किसानों ने स्वामी ब्रहमानंद स्वाभिमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरीचरन फौजी को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा समाप्त करने की गुहार लगाई है।
अध्यक्ष ने बताया कि 20 अक्तूबर को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब सीओ ने किसानों पर मुकदमा न लिखने की बात कहते हुए अनशन समाप्त करा दिया था।
अनशन खत्म होने के बाद अब पुलिस मुकदमा दर्ज कराए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई। आरोप है कि कोतवाली का एक दरोगा का दलाल किसानों के ऊपर दवाब बना रहा है। दलाल किसानों को फोन पर धमका रहे हैं कि जेल भेज देंगे।