हमीरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जली महिला की सदर अस्पताल में मौत हो गई। जनपद बांदा के थाना जसपुरा के गड़रिया रैपुरा निवासी शिववती (35) पत्नी ज्ञानबाबू बुधवार शाम करीब पांच घर में आग लगने से जल गई। मृतका के ससुर गुरुप्रसाद ने बताया कि उसका लड़का सूरत में मजदूरी कर रहा है। कहा कि घर में बहू के साथ बेटी अंजली (10) व योगेंद्र (8) घर में थी। बताया कि बहू अगरबत्ती जला रही थी। तभी उसे आग लग गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक साहिद ने बताया कि महिला मृत अवस्था में लाई गई है। कहा कि उसके शरीर से केरोसिन की बदबू आ रही है।
संदिग्ध हालात में आग से जली महिला, मौत