फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा घोटाले में फरीदाबाद से दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पंधेड़ कृषि सहकारी सभा के बहुचर्चित घपले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों के गबन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो को पुलिस ने फरीदाबाद से दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़े इन तीनों लोगों के खातों में सोसायटी के सचिव ने बड़ी रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब बड़े खुलासे हो सकते हैं। पंधेड़ सहकारी सभा में करीब 70 लाख रुपये का गबन हुआ है।
इस सोसायटी के सचिव जून 2016 में आत्महत्या कर चुके हैं। इसके बाद सभा की कमान पंधेड़ पंचायत के प्रधान को दी गई। सभा में करीब साढ़े चार सौ मेंबर हैं। इनकी जमापूंजी सोसायटी में जमा है। स्पेशल ऑडिट और पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सभा के खजाने से ऐसे लोगों को लाखों का ऋण दिया है जिनका हमीरपुर जिला से कोई नाता नहीं है। जिला और प्रदेश से बाहर के लोगों को गैरकानूनी तरीके से ऋण दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश सहकारी सभा के सहायक पंजीयक ने उप पंजीयक के पास 13 मामले रिकवरी के लिए भेजे हैं। साथ ही बल्यूट कृषि सहकारी सभा मामले में भी पुलिस ने सहकारी बैंक के एक क्लर्क को चंबा से गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोगों को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के बैंक खातों में सोसायटी सचिव ने बड़ी रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें