हमीरपुर। मुख्यालय के डिग्गी डांडा मोहल्ला निवासी श्यामबाबू (26) पुत्र होरीलाल ने मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाने लगे। जहां युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। परिजन पूछताछ में घटना के बारे में चुप्पी साधे रहे।
युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या