फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब न देने पर सेल्समैन पर फायर झोंक की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सुमेरपुर थाने के पत्योरा गांव में देशी शराब ठेका में सेल्समैनपर मकान मालिक ने फ ायर झोंक दिया। लाठी से जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस को ठेका बंद मिला। सेल्समैन भी भाग निकला। पत्योरा में अरविंद सिंह के मकान में देशी शराब ठेका है।

वह कानपुर में रहता है। बुधवार को अरविंद उर्फ लल्ला ने सेल्समैन शीलू निषाद निवासी ग्राम कोटरा मकनपुर कानपुर देहात से पांच क्वार्टर शराब मांगी। सेल्समैन ने ठेकेदार से बात कराने के बाद उधार देने की बात कही। आरोप है कि इस पर उसने तमंचा निकालकर सेल्समैन पर तान दिया। इस पर सेल्समैन ने तमंचे की नाल ऊपर कर दी। फायर ऊपर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के साथियों ने बीच बचाव किया पर अरविंद ने डंडा लेकर सेल्समैन को लहूलुहान कर दिया। गांव स्थित चौकी इंचार्ज सुरजीत कुमार ने बताया कि जांच में पाया कि फायर हुए हैं और सेल्समैन के साथ मारपीट भी हुई है। कहा कि ठेका बंद मिला है व सेल्समैन भी नहीं मिला है। सेल्समैन के मिलने पर ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।

-पुलिस को ठेका बंद मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें