फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के गुलाबनगर मोहल्ले में चोरों ने पान-मसाला की गुमटी तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने चार घरों से छह मोबाइल चोरी किए हैं। गुलाबनगर निवासी दिलीप कुमार ने बताया वह पान मसाला की गुमटी किए हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार रात गुमटी बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद चोरों ने गुमटी का पटिया उखाड़ कर हजारों काम माल व गुल्लक से 500 रुपया चोर कर ले गए।
विज्ञापन

वह सुबह गुमटी खोलने पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। इसी प्रकार मोहल्ले के ही आनंद सक्सेना ने बताया रविवार रात छत के रास्ते कमरे में घुसे चोरों ने दो मोबाइल चोरी कर लिए। मूलचंद साहू के कमरे से दो मोबाइल, भैया लाल कुशवाहा व जितेंद्र साहू के घर से 1-1 मोबाइल चोर हुआ है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा तहरीर मिलने पर मामले की जांच करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें