राठ। नगर के भटियाना मोहल्ला निवासी सत्येंद्र यादव (18) ने सोमवार रात घर में भूसे वाले कमरे में फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह पिता शिवकुमार यादव ने बेटे का शव लटका देखा तो उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतक अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।