फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी को पीटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भैंस्ता गांव निवासी नरेंद्र यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में वह कस्बे के ब्लाक परिसर आए थे। कस्बे से लौटते समय रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे से नाराज दूसरी बाइक सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें परिजनों और राहगीरों ने इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी तारा सिंह पटेल ने बताया इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें