फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्र ने खुद ही गोली मार कर दी थी जान

विज्ञापन
राठ सीएचसी में मृतक के पिता संतोष कुमार से जानकारी लेते एसपी शुभम पटेल। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सदर कैंथा गांव में छात्र ने घरेलू विवाद में खुद को गोली मारकर जान दी थी। विरोधियों को फंसाने के लिए मृतक के पिता ने हत्या की कहानी गढ़ कर पुलिस को गुमराह किया था।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र (18) की रविवार शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हुई थी। पिता संतोष कुमार रैकवार ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर घर में घुस कर गोली मारने का आरोप लगाया था। आरोप है डेढ़ साल पहले हुई मारपीट की रंजिश में विपक्षियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
रविवार रात एसपी शुभम पटेल, एएसपी अनूप कुमार ने सीएचसी पहुंच कर मृतक के पिता से मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया मृतक के परिजनों से पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र ने अपने बाबा दृगपाल के बक्से से कुछ रुपये निकाल लिए थे। जिसको लेकर रविवार दोपहर घर में विवाद हुआ। विवाद से आक्रोशित छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मार ली थी।
विज्ञापन

वहीं डेढ़ साल पहले हुए विवाद में विपक्षियों को फंसाने के लिए परिजन घर में साजिश रचते रहे। तब तक अधिक खून बहने से छात्र की मौत हो गई थी। एसपी ने कहा घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें