फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत, किशोर झुलसा

विज्ञापन
मृतक सियाराम कुशवाहा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से खेत की तारबाड़ी में आए करंट से किसान की मौत और किशोर झुलस गया। विधायक मनीषा अनुरागी ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धनौरी गांव निवासी नीलेश कुमार ने बताया पिता सियाराम कुशवाहा (40) गांव के गोपाल का खेत बलकट पर लिए है। इसमें सब्जी की खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत पर सब्जी तोड़ने जा रहा था। गांव का शिवम विश्वकर्मा (15) अपने खेत में मिर्च की फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में झूल रही हाईटेंशन बिजली लाइन बेरी के पेड़ से छू रही थी। बेरी से होते हुए तेज करंट गांव के कुंजन के खेत में लगी तारबाड़ी में दौड़ रहा था। वहां से निकलते समय सियाराम व शिवम करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। शिवम को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है। किसान की मौत पर पिता लक्ष्मण, मां फूलरानी, पत्नी सुनीता, पुत्री राधा, पुत्र नीलेश व उपेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग के एसडीओ चंदन यादव ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें