फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
रीला के दांदो में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के दो इनामी सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन्हें अस्पताल में इलाज के बाद जेल भेज दिया गया। इनामी बदमाशों ने चार दिन पहले बीटीसी छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट और फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन

सीओ आशीष यादव ने बताया रविवार रात दादों मोड़ पर अवैध असलहों से लैस सात-आठ व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। जरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस पर इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की। इसमें 15-15 हजार के इनामी बदमाश बरगवां निवासी दीपक राजपूत व अतरौली निवासी राहुल राजपूत पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
बाद में अतरौली के सत्येंद्र राजपूत, सरसई के विकास राजपूत, जालौन के सुनेहटा निवासी अमित राजपूत व धगवां निवासी नीरज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा, पांच कारतूस, दो चाकू, कुल्हाड़ी व फरसा बरामद हुआ। सीओ ने बताया छह जनवरी को एक गांव में बीटीसी की छात्रा के साथ छेड़खानी, हमला व फायरिंग में दीपक व राहुल शामिल थे। इस घटना के नौ आरोपी उसी दिन पकड़े जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें