फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुरः सड़क हादसे में बाबा और नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)/सरीला। रिश्तेदार की अंत्येष्टि कर शुक्रवार की शाम वापस अपने गांव जा रहे बाइक सवार बाबा व नाती को ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के थाना जलालपुर गांव धौहल बुजुर्ग निवासी धनीराम ( 65 ) अपने नाती भरत कुमार ( 26 ) के साथ बाइक से कदौरा के ग्राम डाले का पुरवा गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रहे थे। पथरेहटा सैय्यद बाबा स्थान के पास मौरंग भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। भारत अपने पीछे पत्नी प्रियंका व तीन बच्चों लोकेंद्र, कार्तिक व ऋषिवर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें