फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : अपहरण व हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ। दस दिन पूर्व युवक के अपहरण व हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन लाख की फिरौती न मिलने पर युवक की पीट पीट कर हत्या की गई थी। मामले में अभी नामजद तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मझगवां थाना क्षेत्र के गोहानी गांव के जंगल में 18 जुलाई को सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सर्वेश अहिरवार (19) का शव मिला था। मृतक के दादा जगमोहन ने कुल्हैंड़ा के आलोक, बंगरा के जीतेंद्र, गोहानी के भानसिंह उर्फ किल्टा व प्रवेंद्र के खिलाफ अपहरण और तीन लाख फिरौती के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया जांच में सिकंदरपुरा मोहल्ला के प्रेमनारायण उर्फ पीलू उर्फ प्रिंस सोनी, गोहानी के प्रीतम, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी निवासी लोकेंद्र यादव उर्फ कारतूस और झांसी जिले के धवारी निवासी चंद्रपाल उर्फ चंदू के नाम सामने आए थे। प्रवेंद्र और प्रेमनारायण सोनी पर 15-15 हजार का इनाम था। शनिवार को पुलिस ने इन दोनों को जराखर रोड बाईपास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास 315 बोर तमंचा व कारतूस मिले थे। रविवार को प्रीतम व चंद्रपाल को चरखारी रोड से दबोच लिया गया। प्रीतम के पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस मिला है। चारों ने सर्वेश का अपहरण और मारपीट कर हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन

आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास
आरोपी प्रवेंद्र सिंह के खिलाफ हमीरपुर और महोबा जनपदों के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमनारायण के खिलाफ हमीरपुर व महोबा जनपदों में दस मुकदमे दर्ज हैं। एसपी हमीरपुर द्वारा दोनों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। प्रीतम सिंह पर हमीरपुर महोबा के थानों में 7 व चंद्रपाल पर हमीरपुर व झांसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विनोद कुमार राय, एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी, एसआई पंकज तिवारी, एसओजी आरक्षी कृष्ण कुमार, उमाशंकर शुक्ला, अमित कुमार, अमर बहादुर, शक्ति सिंह, विशाल साहू, सुनील मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें