बिवांर (हमीरपुर)। नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी।
बिगहना गांव निवासी अफाक मजदूरी करता है। तीन माह पूर्व उसकी शादी महोबा के अजनर थानाक्षेत्र के नगरा डांग निवासी हसीन मोहम्मद की पुत्री शबाना (22) से हुई थी। शनिवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर में उसकी पत्नी अकेले थी। दिन में शबाना ने दुपट्टे से कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम पति घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। मृतका के पिता हसीन मोहम्मद ने किसी प्रकार के पुत्री के उत्पीड़न से इंकार किया है।