फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः बटवारे के विवाद में लाठी और डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। भवानी गांव में आपसी बटवारे को लेकर भाइयों के बीच लाठी डंडे चल गए। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों भाई व भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दो बड़े भाई प्यारेलाल व रामनारायण बेईमानी की नियत से आपसी बटवारे से संतुष्ट न होकर आए दिन उसे परेशान करते हैं। 28 जुलाई की शाम 7 बजे जब वह घर में था। तभी रामनारायण व प्यारेलाल अपने पुत्रों उमेश व अरविंद के साथ लाठी-डंडा व तमंचा लेकर घर के अंदर घुस आए। पत्नी सरोज को आंगन में अकेला देख गालियां देकर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वह बचाने दौड़ा को इन लोगों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। किसी तरह वह जान बचाते हुए कमरे के अंदर घुस गया और कुंडी बंद कर ली। तभी शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आए गए और बीच बचाव किया। आरोपियों ने बाहर का दरवाजा व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें