फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
मृतका रीमा की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
पौथिया। घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोग हत्या कर शव को फांसी में लटकाने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी स्व. छोटे लाल की पुत्री रीमा की शादी सात वर्ष पूर्व पौथिया गांव निवासी जीवन लाल के पुत्र रामू के साथ हुई थी। गुरुवार को रीमा ने दोपहर में कमरे में छत के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पति रामू ने बताया की दोपहर दो बजे घर के सभी परिजन बाहर बैठे थे। पत्नी रीमा अपने कमरे में थी। कुछ समय बाद कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मायके पक्ष के चचेरे भाई राजू व मृतका की मां मखनिया ने हत्या कर शव फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश व तहसीलदार मोहम्मद असलम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी सदर रवि प्रकाश ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें