फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा/बिवांर। सायर गांव में विवाहिता ने फंदा लागकर जान दे दी। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

संतोष विश्वकर्मा की पत्नी अंजना (26) ने शनिवार दोपहर कच्चे मकान के लकड़ी के पोल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका अपने पीछे दो साल के बालक को रोता-बिलखता छोड़ गई है। संतोष ने बताया कि तीन दिन से किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए झगड़ा कर रही थी। मना करने पर उसने जान दे दी। सीएचसी पहुंचे मृतका के पिता रामकृपाल व मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बिवांर विनोद उपाध्याय ने बताया कि कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें