गोहांड। एक सप्ताह पूर्व विद्युत की एचटी लाइन की चपेट में आए कस्बा निवासी युवक नरेश की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जयप्रकाश मोहल्ला निवासी नरेश एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अपनी बांस बल्ली की दुकान हटा रहा था। तभी वह 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। मृतक का इलाज सैफई मेडिकल कालेज में चल रहा था। मृतक के पिता टीकाराम ने बताया कि उसका बेटा करंट की चपेट में आकर 80 फीसदी तक झुलस गया था। बताया कि मृतक अभी अविवाहित था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।