शहर के एसपी आफिस गेट पर महिला पुलिस कर्मी का चालान करते टीआई संजय मिश्रा।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यातायात पुलिस ने 67 बाइक व कार सवारों के चालान काटे हैं। इसमें दस पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत बुधवार को वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें दस पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट पाए जाने पर चालान काटा गया है। 45 बाइक सवार व करीब 22 कार सवारों पर कार्रवाई की गई है। कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।