हमीरपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की शादी धूमधाम से हुई। विदा होकर आई दुल्हन दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाकर मायके लौट गई।
युवक की बारात धूमधाम के साथ 20 मई को कानपुर गई थी। शादी की रस्म अदा कर 21 मई को विदाई हो गई। 22 को शहर के ही एक होटल में कार्यक्रम रखा गया था। नवविवाहित जोड़े के रिश्तों में खटास पैदा हो गई। ससे सुबह होते ही दुल्हन ने अपने घर वालों को फोन कर दिया कि जिस लड़के के साथ मेरी शादी की है मैं उसके साथ नहीं रह सकती हूं मुझे तुरंत ले जाइए। जिसके बाद परिजन घर पहुंचकर बेटी को ले आए। साथ ही कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। हालांकि किसी के खिलाफ को कोई लिखित शिकायत नहीं की है। वहीं शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि बेटी को लेकर परिजन आए थे लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।