राठ। दो दिन पूर्व कार की टक्कर से घायल बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक के भाई ने कोतवाली में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
महोबा के महोबकंठ थाने के रिवई गांव निवासी इमरान ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटे भाई अबरार (18) को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने पनवाड़ी गए था। परीक्षा के बाद कपड़े खरीदने राठ जा रहा था। बाइक पर टोला पातर निवासी साथी संतोष राजपूत भी सवार था। सैदपुर गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। अबरार व संतोष बाइक पर बैठे थे। तभी राठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अबरार व संतोष घायल हो गए। राठ सीएचसी से दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में हालत बिगड़ने पर बंगरा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मऊ के उल्दन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।