फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
मृतक हल्के प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बीमार से परेशान मजदूर ने खेत में पेड़ से रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों को फांसी पर लटका शव मिला।
विज्ञापन

औंता गांव निवासी डॉ. पूरन राजपूत ने बताया कि उनके बड़े भाई हल्के प्रसाद राजपूत (50) गुरुवार रात बिना किसी से कुछ कहे खेत पर चले गए थे। शुक्रवार सुबह परिजन खेत पर फसल काटने पहुंचे। खेत में लगे आम के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। मृतक के नाम ढाई बीघा कृषि भूमि है। पांच भाइयों में मृतक तीसरे नंबर का था। मध्यप्रदेश के भिंड शहर स्थित तेल मिल में मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले ही खेती के काम से गांव आए थे। डॉ. पूरन ने बताया कि मृतक के पैर में काफी समय से संक्रमण था। ऑपरेशन कराने के बावजूद आराम नहीं लगा। इससे परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या की है। मृतक अविवाहित था। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा मजदूर ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें