फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ-मुस्करा। ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से किसान की मौत और साथी घायल हो गया। मंडी में फसल बेचकर वापस लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

बिहूनीकला गांव केवट डेरा निवासी सियाराम (40) के नाम पर 10 बीघा कृषि भूमि है। इस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को ट्रैक्टर ट्राली से मटर की फसल बेचने राठ की गल्ला मंडी गया था। रात 10 बजे वापस गांव आ रहा था। ट्रैक्टर सियाराम चला रहा था और गांव का अरविंद राजपूत (38) साथ में था। गांव से कुछ दूरी पर बड़े डेरा से पहले मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्राली समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इससे सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमरानी, पुत्र मान सिंह (21) व पुत्री उमादेवी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें