राठ में टप्पेबाजी की जानकारी देते रघुनंदन
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। लींगा गांव निवासी रघुनंदन ने बताया कि गुरुवार को बाजार में खरीदारी करने आए थे। कुर्ते की ऊपरी जेब में 35 हजार रुपये डाले थे।
कोटबाजार में सब्जी खरीदने लगे। तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने कुर्ते की जेब में पड़े रुपये निकाल लिए। चार दिन पहले भटियाना निवासी एक व्यक्ति की जेब से 11 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार यादव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। (संवाद)