भरुआसुमेरपुर। पंधरी गांव में एक किसान ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार को दोपहर में पंधरी गांव निवासी नीरज (30) खेतों की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। पिता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि शाम चार बजे के बाद उसने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि आसपास के किसानों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उन्हें सूचना दी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी।