सरीला (हमीरपुर)। सरीला सीएचसी में तैनात एक लैब टेक्नीशियन द्वारा जांच के नाम पर पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में टेक्नीशियन पीलिया की जांच करने के एवज में सौ रुपया लेने की बात कह रहा है।
मरीज ने उससे कहा कि सरकारी अस्पताल में भी जांच मुफ्त होती है। पैसे किस चीज के लिए जा रहे हैं तो टेक्नीशियन ने कहा कि पीलिया की जांच के लिये जा रहे हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण तलब किया गया। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)