हमीरपुर। ललपुरा थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइकें व एक आटो बरामद किया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इसमें कुुरारा थानाक्षेत्र के हरेठा निवासी राममनोहर, ज्ञान सिंह व संतोष कुमार प्रजापति शामिल हैं।
इनके खिलाफ थाने में विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने दो चोरी की बाइकें व एक आटो बरामद किया है। (संवाद)