राठ। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में 12वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
इटैलियाबाजा निवासी ओमप्रकाश राजपूत ने बताया कि उसका पुत्र आशीष कुमार (19) बुधवार सुबह खेत पर जाने की बात कर घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेतों की ओर गए। जहां खेत में बने नलकूप के कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे आशीष का शव को लटकता मिला। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के कहने पर उसका शव बिना पोस्टमार्टम कराए उनके सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आशीष इकलौती संतान था। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)