राठ। कस्बा स्थित इंडियन बैंक खाता से 52 हजार रुपये धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाल कर टप्पेबाजी कर ली है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि नगर की इंडियन बैंक में उनका बचत खाता है। 18 और 23 अक्तूबर को उनके खाते से एटीएम कार्ड द्वारा 52 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। अमरनाथ ने आरोप लगाते हुए बताया कि झांसे में फंसाकर जनपद महोबा के नेकाना गांव निवासी एक युवक ने गेम के माध्यम से ओटीपी पूछ ली। उसके बाद खाते से दो बार में रुपये निकाल लिए हैं।