मौदहा। नगर के बड़ेरी नाले में छह दिन पूर्व डूबे अधेड़ का शव घटनास्थल से एक किमी दूर झांड़ियों में फंसा मिला।
19 अक्तूबर की देर श्याम नगर के छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम निवासी जहीर अहमद (50) बड़ेरी नाले में रपटा पार करते समय पानी के बहाव में बह गया था। गोताखोरों की मदद से नाले में जहीर की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बुधवार की सुबह उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया व पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच बाढ़ राहत दल के जवानों व गोताखोरों की मदद से नाले में जाल डलवा कर तलाश की, फिर भी पता नहीं चला। सोमवार को इसी नाले में पानी कम होने पर मछली के शिकारी मछली मार रहे थे। लगभग एक किमी दूर बबूल के झाड़ में फंसा शव मिला। मृतक के परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)