फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया जबरन स्टांप पर अंगूठा लगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जमीन पर कब्जे के मामले में जांच करने वाले दरोगा पर स्टांप पर जबरन अंगूठा लगाने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के झिन्नाबीरा गांव निवासी ऊषा ने बताया कि उनके पति मुन्नीलाल की मौत हो चुकी है। गुगवारा मौजा में उनकी कृषि भूमि है। इस पर गांव का ही रामस्वरूप लोधी जबरन शौचालय बनवा रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए। 14 अक्तूबर को जांच के लिए हलका इंचार्ज ने उनके देवर शिवचरन को थाने में बुलाया। जहां दिन भर भूखा प्यासा रखा। आरोपी को स्टांप लेकर थाने में बुलाया। जहां उनके देवर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए स्टांप पेपर पर अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता ने कहा कि दबंग के दुर्व्यवहार व पुलिस के उत्पीड़न से वह मानसिक तनाव में हैं। एसपी को पत्र भेज मामले में जांच कर हल्का इंचार्ज व दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध कब्जे का विवाद था। यदि दरोगा पर आरोप हैं तो वह मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें