राठ। चिकासी थाने के इछौरा गांव में नकाबपोश बदमाशों की चहलकदमी से दहशत है। शनिवार रात गांव के भानसिंह अहिरवार की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। क्षेत्र के सरगांव से बरात आई थी। बरात में शामिल होने आए सरगांव के पप्पू व अनिल बाइक से इछौरा जा रहे थे। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के पास से करीब साढ़े आठ हजार रुपये छीन लिए। वहीं चिकासी थानाध्यक्ष ताराचंद्र पटेल ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। यदि कोई थाने में सूचना देता है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। (संवाद)